राजकीय विद्यालयों में ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न )। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीकर के निर्देशानुसार एवं श्रीमती गीता पाठक, अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति (ए.डी.जे.), श्रीमाधोपुर के निर्देशन में ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती गीता पाठक, ए.डी.जे.. श्रीमाधोपुर, अधिवक्ता रामकिशन सैनी द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हांसपुर, श्रीमाधोपुर, अनूप कुमार, एसीजेएम क्रम-1, श्रीमाधोपुर, पैनल अधिवक्ता संजय कुमार शर्मा द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नांगल भीम, श्रीमाधोपुर एवं रेशमा जानवानी एसीजेएम क्रम-2, श्रीमाधोपुर, पैनल अधिवक्ता भारत भूषण द्वारा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीमाधोपुर में साइबर सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण द्वारा विद्यालय में ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे के कार्यक्रम में विद्यालयों में उपस्थित छात्राओं को साइबर सुरक्षा के संबंध में थिंक बिफोर यू क्लिक, स्टे सेफ ऑनलाइन ,द इंटरनेट रिमेंबर्स एवरीथिंग एवं साइबर दुर्व्यवहार, ऑनलाईन गेंमिगं के खतरे, डिजीटल अरेस्ट, बाल अश्लील सामग्री और ऑनलाइन यौन शोषण आदि के बारे में जानकारी दी गयी।एडीजे गीता पाठक ने बताया कि साइबर दुर्व्यवहार स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए गंभीर समस्या हैं। आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचा सकता है। मोबाइल की लत, सोशल मीडिया का गलत उपयोग, ऑनलाईन गेमिंग की लत और हानिकारक कंटेट बच्चों की दिनचर्या और मानसिक संतुलन बिगाड रहे हैं।बच्चों को तकनीक का सही उपयोग करना चाहिए। अपनी निजेता और सम्मान की रक्षा करनी चाहिए एवं बिना डरे आवाज उठानी चाहिए और तुरंत शिकायत करनी चाहिए।इस अवसर में राजकीय विद्यालयों का समस्त स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थितरहे।