हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न )। भारतीय जनता पार्टी, मंडल रींगस द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस को वृंदावन गार्डन में बड़े ही उत्साह और सांगठनिक एकजुटता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री मूलचंद जांगिड़ ने की। समारोह का शुभारंभ माँ भारती के चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन महामंत्री दुर्गा ढींगरा ने किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी रामकिशन सैनी ने अपने वक्तव्य में कहा कि शून्य से शिखर तक की यह यात्रा करोड़ों निष्ठावान कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है, जो आज भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में अग्रसर है। पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भातरा ने कहा कि स्थापना दिवस वह क्षण है जब हम अपनी वैचारिक जड़ों से जुड़कर नए भारत के निर्माण का संकल्प लेते हैं। विचार व्यक्त करते हुए पूर्व पार्षद विष्णु गंगावत ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज है और सेवा ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है। वहीं, पूर्व महामंत्री दीपक बाजिया ने अपने वक्तव्य में कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि हमारी गौरवशाली विरासत ही हमारी शक्ति है और इसी सांगठनिक एकता के दम पर हम भविष्य की हर चुनौती को अवसर में बदलने का सामर्थ्य रखते हैं।
मंडल महामंत्री रोशन सितमका ने जानकारी दी कि इस गरिमामयी कार्यक्रम में ‘मन की बात’ जिला संयोजक निर्मल सिंह, निवर्तमान पार्षद बीरबल निठारवाल, उपाध्यक्ष दिनेश भातरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश कोरखन्या,अरुण बावङिका, अभिषेक शेखावत, मोहनलाल जांगिड़, विष्णु तिवारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता कालूराम कुमावत, महेंद्र बालौदा, रेवत सिंह शेखावत, ज्योति मिश्रा, महेंद्र बावलिया, सुल्तान सिंह, रीछपाल निठारवाल, गजराज कंवर ,सांवरमल वर्मा एवं सुरेश साबू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के नारों और संगठन को और अधिक सशक्त करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

You might also like