कांग्रेस की बैठक आज

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)।जिला कांग्रेस कमेटी नीमकाथाना के जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया , पूर्व पीसीसी सचिव बालेन्दु सिंह शेखावत, प्रभारी महेंद्र लांबा, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक पधादिकारी व कांग्रेस जन पीसीसी द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों को लेकर 9 अप्रैल गुरुवार को प्रातः 10:30 बजे स्टेशन रोड स्थित पटवारी धर्मशाला श्रीमाधोपुर में मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में भाजपा की विफल सरकार के विरोध में आगे के कार्यक्रमों पर भी चर्चा की जाएगी। शेखावत ने कांग्रेसजनो से बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।

You might also like