पांच बारातियों के साथ लेकर आए दुल्हन
सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रख वर-वधू ने लिए फेरे
खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)8 मई। लोकडाउन के चलते केसीसी प्रोजेक्ट से सेवानिवृत कर्मचारी रामकिशन सोनी अपने बेटे की शादी में पांच बारातियों को लेकर दुल्हन लेने पहुंचा। रामकिशन सोनी अपने बेटे अरूण सोनी की शादी गुरूवार को नागौर जिले के जसोल नगर कुचामन सिटी निवासी बंजरगलाल सोनी की बेटी सुनिता के साथ लोकडाउन का पालन करते हुए सादगी और प्रशासन की अनुमति से किया। दुल्हा-दुल्हन दोनों ने मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए एवं सोशल डिस्टेंश की पालना करते हुए सात फैरे लिए। खेतड़ी नगर से बाराती हसरत हुसैन, बबलू अवाना, विनोद सोनी, अम्मीलाल जांगिड़ ने मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर बारात में शामिल हुए। दुल्हा अरूण सोनी का कहना था कि इस समय पूरा विश्व कोरोना महामारी की चपेट में है जिसकी वजह से सोशल डिस्टेंस व मास्क पहनकर पूरे विधि विधान के साथ सात फेरे लेकर बिना दहेज के विवाह के बंधन में बंध गए हैं। बारात में शामिल हुए बबलू अवाना व हसरत हुसैन ने बताया कि यह पल हमारे जिंदगी का यादगार पल रहेगा।