राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों को अभ्यास पुस्तिकाएं वितरित
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। निकटवर्ती ग्राम सारोठिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को अभ्यास पुस्तिकाएं वितरित की गई। स्टाफ सचिव पूसाराम स्वामी ने बताया कि सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ द्वारा प्रदत कक्षा प्रथम से पांचवी तक के सभी नामांकित विद्यार्थियों को अभ्यास पुस्तिकाओं का एक-एक सैट प्रदान किया गया। प्रधानाचार्य गोपाललाल यादव, दामोदर शर्मा, चेनाराम पूनियां, सतपाल सिंह मीणा, राजकुमारी मीना, सुमित्रा गोदारा व सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ के प्रतिनिधि अध्यापक नरेश गुर्जर, श्रवण कुमार आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।