तारानगर में ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक सम्पन्न
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। उपखण्ड मुख्यालय पर ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई, जिसकी सह-अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) बबलेश शर्मा ने की। बैठक में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान एसीबीईओ प्रथम संजय शर्मा ने हाउस होल्ड सर्वे, प्रवेशोत्सव एवं नामांकन वृद्धि जैसे विषयों पर जानकारी प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्ययोजना साझा की। वहीं एसीबीईओ द्वितीय भागचंद ने निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं वर्कबुक वितरण की स्थिति तथा परीक्षा परिणामों की समीक्षा पर प्रकाश डाला।
इस दौरान सीबीईओ बबलेश शर्मा ने आगामी सत्र में विद्यालय संचालन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए समुचित व्यवस्थाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
सीबीईओ बबलेश शर्मा ने कहा कि “आगामी शैक्षणिक सत्र में सभी विद्यालय समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं विद्यार्थियों के हित को केंद्र में रखकर संचालित किए जाएं। नामांकन वृद्धि, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण तथा बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम हमारी प्राथमिकता है। सभी कार्मिक समर्पण भाव से कार्य करते हुए शिक्षा स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।”
बैठक का संचालन करते हुए आरपी रामनिवास धेतरवाल ने ब्लॉक रैंकिंग से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की और शिक्षा गुणवत्ता सुधार हेतु आवश्यक सुझाव दिए।
इस अवसर पर ब्लॉक स्तर पर बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले संस्था प्रधानों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने शिक्षा स्तर को और बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।