सड़कों का मरम्मतीकरण करवाने की मांग
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। नगरपरिषद आयुक्त को कॉमरेड जगदीश नाथ ने ज्ञापन सौंपकर आपणी योजना के अंतर्गत तोड़ी गई सड़कों को सही करवाये जाने की मांग की है। साथ ही किए गए पेच वर्क में राशि गबन व भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मामले की जांच करवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता को भी इस बारे में अवगत करवाया गया है, लेकिन फिर भी तोड़ी गई सड़को को ठीक नहीं किया गया है। अतः जल्द से जल्द सड़कों को सही करवाया जावे और इसमें कथित भ्रष्टाचार की भी जांच की जावे।