आई.ए.एस अधिकारी कुशाल यादव आयुक्त नगर निगम ने किया भोजन शाला का निरीक्षण
बीकानेर(देवेन्द्र स्वामी ) 8 मई । कोरोना संक्रमण के तहत हुए तालाबंदी मे जरूरत मंद लोगो के लिये पी.जोशी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 26 मार्च से प्रारम्भ भोजन वितरण पिछले 44 दिनों से निरंतर जारी है। संस्था द्वारा प्रतिदिन करीब 4200 भोजन पेकेट बना कर वार्ड स्तर तक वितरित किये जा रहे है । यह जानकारी देते हुए संस्था के व्यवस्थापक तेजकरण हर्ष ने बताया कि आज आई ए एस अधिकारी कुशाल यादव, आयुक्त नगर निगम ने गजनेर रोड रंगोलाई स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर भवन मे भोजनशाला का निरीक्षण किया ओर संस्था द्वारा किये जाने वाले इस अनुकरणीय समाजसेवा के कार्य की सराहना की उन्होने कहां कि तालाबंदी जैसी विकट परिस्थितियों में आप जो काम कर रहे है वो सराहनीय है एंव अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक है। साथ ही संस्था द्वारा अपनाये जा सोशल शारीरिक दुरी व स्वछता मानको की सराहना की एवं कार्यरत कार्यकर्ताओं के सेवा भाव से अभिभूत हुई एवं उन्होने प्रशंसा भी की, यादव ने भण्डार का निरिक्षण करते हुए इस्तेमाल में ली जा रही रसद सामग्री की गुणवत्ता को परखा व वस्तुओं के बाजार भाव के बारे में जानकारी ली व रोज किए जा रहे व्यय का अनुमान लगाया। यादव ने संस्था के वरिष्ठ सहायको से आग्रह किया कि आप इसी तरह सहयोग का हाथ बढाये रखे एवं जब तक इस भयावह महामारी से पार ना पा लिया जाए आप अपनी संस्था द्वारा किये जा रहे भोजन प्रबंधन व वितरण जारी रखे। यादव से बातचीत के क्रम में सेवानिवर्त गिरदावर व संस्था के वरिष्ठ संयोजक गोपाल हर्ष ने स्व पुरुषोत्तम जोशी के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी। जिसे सुनकर यादव अभिभूत हुए। वही संस्था संयोजक व होलसेल भण्डार के उपाध्यक्ष शिव शंकर हर्ष ने संस्था के क्रियाकलाप की जानकारी निगम आयुक्त को दी। संस्था अध्यक्ष तेजकरण हर्ष ने बताया कि यह कार्य प्रेम रतन जोशी, नृसिंह दास व्यास, नित्यानंद पारीक, आशा स्वामी ,जी एस भाटिया जैसे कर्मठ सहयोगीयों के मार्गदर्शन व सहायता से ही सम्भव हो पाया है और 44 दिनों से निरंतर चल रहा है जिसमेे सुबह शाम करीब 4200 भोजन पेकेट तैयार कर सेवाभावी कार्यकर्ताओ द्वारा जरूरत मंद लोगो को पहुंचाय़ा जा रहा है ।