भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव पर होंगे दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम

निसं
लोसल (नवयत्न)। सर्व विप्र समाज की ओर से भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव 20‌ अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दौरान दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को गांवों में जनसंपर्क अभियान का आगाज भी किया गया। संगठन के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि भगवान श्री परशुराम प्राकट्योत्सव 20 अप्रैल को मनाया जाएगा। जिसमें दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 19 अप्रैल को खंडेलवाल भवन में हवन, भगवान परशुराम की महा आरती और शाम को संगीतमय सुंदरकांड पाठ किए जाएंगे। 20 अप्रैल को शाही लवाजमें के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सामूहिक महाप्रसादी का आयोजन होगा।
भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव कार्यक्रम को लेकर संगठन की ओर से शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान का आगाज किया गया। इस दौरान लोसल छोटी, सिंगरावट, सरवड़ी और गुमानपुरा गांव में ब्राह्मण समाज के लोगों की बैठक हुई। बैठक के दौरान सामाजिक एकता, समाज उत्थान और सामाजिक बुराइयों को दूर कर एक जाजम पर बैठकर समाज के लोगों को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव को धूमधाम से मानने को लेकर आवश्यक निर्णय लिए गए।
12 अप्रैल को लोसल में होगी बड़ी बैठक, कई‌ मुद्दो पर होगी चर्चा
भगवान श्री परशुराम प्राकट्योत्सव को धूमधाम से मनाने को लेकर लोसल में 12 अप्रैल को संगठन की ओर से एक बड़ी बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान करीब एक दर्जन गांवो के लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। ‌साथ ही समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने, समाज में फैली बुराइयों को दूर करने‌, समाज के कमजोर तबके को मुख्य धारा में लाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

You might also like