27 साल से उल्लेखनीय योगदान वाले नेता भंवरलाल जांगिड़ का हुआ सम्मान

 

 

सुरेंद्र शर्मा 

 

सीकर (नवयत्न)। सांस्कृतिक चेतना के अग्रदूत, सांस्कृतिक मंडल सीकर के संस्थापक एवं प्रख्यात समाजसेवी ‘भाईजी’ के नाम से विख्यात स्व. किशनलाल चौकड़ीका की 27वीं पुण्यतिथि पर आज रामलीला मैदान स्थित लक्ष्मी विवाह स्थल पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भाजपा नेता एवं समाजसेवी भंवरलाल जांगिड़ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।गौरतलब है कि भंवरलाल जांगिड़ पिछले 27 वर्षों से लगातार कल्याण हॉस्पिटल में गरीब परिवारों की अपनी कमाई में से सेवा कर रहे हैं। उनकी इस निस्वार्थ सेवा को देखते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने उनका सम्मान बढ़ाया।इस अवसर पर संत अवधेश जी महाराज लोहार्गल सहित सभी अतिथियों एवं संतों ने भंवरलाल जांगिड़ को दुपट्टा एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्हें समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं निरंतर योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्व. किशनलाल चौकड़ीका (भाईजी) को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके द्वारा स्थापित सांस्कृतिक मंडल के सांस्कृतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया। भाईजी का जीवन समाज को सांस्कृतिक चेतना से जोड़ने का कार्य करता रहा।इस अवसर पर समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भंवरलाल जांगिड़ के 27 वर्षों के समर्पण और तपस्या को सलाम किया और प्रेरणा के रूप में लेने की बात कही। यह आयोजन यह सिद्ध करता है कि निस्वार्थ समाजसेवा का सम्मान समय पर मिलता ही है।

You might also like