कार्यकर्ताओं ने गायों को गुड़ खिलाकर मनाया पूर्व विधायक डॉ बैद का जन्मदिन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। कार्यकर्ताओं ने तारानगर के पूर्व विधायक डॉ. चंद्रशेखर बैद शनिवार को शहर के वार्ड नंबर 03 में स्थित आदर्श गौशाला में गायों को गुड़ खिलाकर गोसेवा की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने भाग्यश्री अनाथालय में मंदबुद्धि बच्चों को फल व भोजन वितरित कर डॉ. बैद के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर गिरधारीलाल सोलंकी, हरि इन्दौरिया, मनीष सैनी, डूंगरमल लुहार, नथमल कन्दोई, बृजलाल सरावगी, रुस्तम तेली, अदरिश, श्रवण सैनी, सरबर अली लुहार, गुलाब नबी, गुलाब सोलंकी, दाउद लुहार, इकरामुद्दीन, सदीक, मो बिलाल, मोहित आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like