भीमराव अंबेडकर मूर्ति अनावरण 14 को पोस्टर का किया विमोचन
ललित दाधिच
राजलदेसर (नवयत्न)। राजलदेसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अगुणा मोहल्ले मूरड़ाई बास स्थित मेघवाल भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा।कार्यक्रम के तहत सुबह 8 बजे मेघवाल भवन से विशाल रैली रवाना होगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी। इसके पश्चात सुबह 11 बजे प्रतिमा अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा ।आयोजन को लेकर भीम शक्ति एवं मेघवाल समाज के जितुराम मेघवाल व तिलोकचंद ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में रवि शेखर मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी पूनमचंद गर्ग करेंगे। इस अवसर पर बिदासर प्रधान संतोष मेघवाल, थानाधिकारी सुरेंद्र बारूपाल, मेघवाल परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कानाराम कांटीवाल, अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष देवीलाल मेघवाल सहित भानीराम मेघवाल, सुगन चंद मंडार (रतनगढ़) एवं भीम आर्मी राजलदेसर के अध्यक्ष श्रवण कुमार मेघवाल समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर पोस्टर का विमोचन मेघवाल समाज भवन में किया गया । इस मौके पर भीम आर्मी के अध्यक्ष श्रवण बारुपाल , सुखाराम, हेमराज, डूंगराराम, भगवानाराम, सांवरमल कालुराम तंवर, उल्लासाराम, सोहनलाल सहित समाज के व्यक्ति मौजूद रहे।