बोल गुर्जर मन की बात कार्यक्रम को लेकर जनसंपर्क

अमित प्रजापत 

सुजानगढ़ (नवयत्न)। आगामी 17 अप्रेल को आयोजित होने वाले बोल गुर्जर मन की बात कार्यक्रम को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर लोगों से जनसंपर्क किया जा रहा है। देवनारायण भगवान मंदिर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर देवनारायण मंदिर समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर, मनसुख खटाणा, अजय सिराधना, मनोज बोकण सहित गुर्जर समाज के पदाधिकारियों द्वारा समाज बन्धुओं के घर जाकर कार्यक्रम में आने के लिए न्यौंता दिया जा रहा है। नरेंद्र गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम को गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला सम्बोधित करेंगे और समाज की जाजम पर शिक्षा और स्वास्थ्य की चुनौतियां, युवाओ के लिए रोजगार के अवसर, कृषि और पशुपालन की समस्याएं, सामाजिक कुरीतियों से निजात, गुर्जर समाज के इतिहास और विरासत पर चर्चा की जाएगी।

 

You might also like