प्रांतीय अध्यक्ष गुप्ता का किया समाज बंधुओं ने स्वागत
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ में अग्रवाल समाज का अग्रणी संगठन करने वाले अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष, राजस्थान सरकार स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर एवं साथ ही डूंगरपुर में स्वच्छता में देश में अनूठी छाप कायम करने वाले पूर्व सभापति के.के. गुप्ता का आज रविवार को संगम चौराहा स्थित एक होटल में समाज बंधुओं द्वारा माला,दुपट्टा व प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष गुप्ता ने समस्त स्वागतकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए समाज को एकजुट रहने, अग्रवाल समाज के व्यापार में विशेष योगदान एवं स्वच्छता मिशन पर विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सम्मेलन के जिलाध्यक्ष कैलाश चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष संजय मुरारका, नगर अध्यक्ष दीपक चौधरी, जसकरण चौधरी, विनोद कंदोई, अग्रवाल सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार मुरारका, पूर्व वाईस चैयरमैन रामगोपाल चौधरी, दिनेश सरावगी सहित समाज के बंधुवर उपस्थिति थे ।