हिन्दू जीवन पद्धति से प्रकृति का संवर्धन और संरक्षण संभव : गोविन्द प्रसाद
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ की श्री संचियालाल बैद माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर के सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्या भारती राजस्थान के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोविन्द प्रसाद मुख्य वक्ता के रूप में तथा खण्ड संघ चालक ,धनराज सेन मंचस्थ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संघ की स्थापना, समाज को दिशा देने हेतु किये जा रहे कार्यों, राष्ट्र निर्माण के संदर्भ में उद्देश्यों एवं चरित्र निर्माण सम्बंधी विषयों पर चर्चा की गई। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि – ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मूल उद्देश्य उत्तम चरित्र के जिम्मेदार व्यक्तित्व तैयार करना है जो कि भारतवर्ष के चहुंमुखी विकास में भागीदारी निभा सके। इस अवसर पर नगर के विभिन्न वर्गों में विशिष्ट सेवा एवं प्रभुत्व रखने वाले गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कृपाशंकर स्वामी ने किया।