विपदा का हरण भगवान ही करते हैं – गोविन्द भैया
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। कस्बे के श्री गोविन्द बशी पैराडाईज गार्डन में चल रही भागवत कथा में रविवार को श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। कथा वाचक गोविन्द भैया ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का खूब बखान किया। महाभारत के युद्ध में भगवान कृष्ण ने पांडवों का मार्ग प्रशस्त कर उन्हें मार्गदर्शन किया। उनहोंने कहा कि संकट के समय भगवान भक्त की मदद करने के लिए दौड़े चले आते है। संकट के समय भगवान को हमेशा याद रखे वो बिगड़े काम भी बन जाते है। भगवान हर क्षण हर मनुष्य को रक्षा करते है। कथा वाचक ने भागवत गीता का रहस्य भक्तो को बताया। इस दौरान सैकडो महिला पुरूष भागवत कथा सुनने के लिए उमड पढे! इसके लिए आयोजनको ने गार्डन में पुख्ता व्यवस्था की। इस दौरान बाबू लाल किकरतला, रामवतार किकरतला प्रकाश निठारवाल योगेश शर्मा, शंकर लाल शर्मा विजय भातरा चन्द्र कला शर्मा परमेश्वरी देवी अनिता देवी, शकुंतला शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।