राजकीय विद्यालय में वाटर कूलर का शुभारंभ
ललित दाधिच
राजलदेसर (नवयत्न)। राजलदेसर तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत लाछडसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु वाटर कूलर मय आर.ओ. का लोकार्पण ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। यह वाटर कूलर स्वर्गीय रेखाराम सारण की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी ईमरती देवी एवं सुपुत्र भंवरलाल सारण व शिशपाल सारण द्वारा लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत से विद्यालय परिसर में स्थापित करवाया गया, जिसे विद्यालय परिवार को समर्पित किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य राजेन्द्र शर्मा एवं बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. चेतन चौहान ने भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व सुविधा के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच भजनदास स्वामी, सरपंच प्रतिनिधि गोपाल सहू, सुरजाराम जागूं, मालाराम भाकर, रामलाल बिस्सू, निराण सिंह, बनवारीलाल शर्मा, राधेश्याम पारीक, दुर्गाराम भाट, हड़मान भुंवाल, सोहनराम जांगू, तिलोकराम मेघवाल, सोहनलाल बिस्सू, बनवारीलाल सारण, भंवरलाल नायक, श्रवण सहू, देवीलाल बिस्सू, पूराराम गांधी सहित अनेक ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक जैसराज दैया एवं जगदीश प्रसाद मीणा ने किया।