48 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती सैनी धर्मशाला में मनाई गई जिसमें कक्षा 10 वीं 12 वीं कॉलेज स्तर के कुल 48 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। सरकारी नौकरी लगने वाले पांच का सामान किया गया। आई ई एस अभय सैनी, आर ए एस अभिनव सैनी का भी सम्मान किया। भामाशाह मदनलाल सांखला ने संपूर्ण खर्च वहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित मारोठिया ने की। मुख्य अतिथि मांगीलाल पंवार, विशिष्ट अतिथि सरदारशहर के एसडीएम रामकुमार वर्मा, सूरजमल वकील, बाबुलाल कारोड़िया, चंपालाल तंवर, ताराचंद तंवर, मदनलाल सांखला, अभय सैनी, डॉक्टर अरविंद मारोठिया, मदनलाल सिंगोदिया, जयचंद टाक, महेश तंवर, सोनिया सैनी, बाबूलाल सैनी, विक्रम सिंह चौबदार, रामलाल टाक, समाजसेवी श्याम स्वर्णकार बबलू बजरंगी, किशन सेन का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर अजय सैनिक, मिथिलेश तंवर, सुशील तंवर, प्रेम किशोर चौहान, नवरत्न वकील, संजय सांखला, गंगाराम टाक, दिनेश तंवर, शंकर इंदौरिया, मुकेश सांखला, नरेंद्र यादव, पवन तंवर, पुखराज कच्छावा, सोहनलाल टाक, ईश्वर चंदोलिया, प्रहलाद मारोठिया, जगदीश टाक, बाबूलाल यादव, बालकिशन, बंटी सैनी, रमेश तंवर, बजरंग सांखला, मूलचंद सांखला, भगवती तंवर, अशोक तंवर, रोहित माली, केशव तंवर, श्याम स्वर्णकार, देवकरण, अनुमिका सांखला, मदनलाल तंवर, बालचंद तंवर, बसंत कुमार, संरक्षक डॉक्टर कन्हैयालाल मारोठिया आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष महेश तंवर के निर्देशन में कार्यक्रम का समापन किया गया। संचालन हंसराज तंवर और लक्ष्मी टाक ने किया।

You might also like