सैन महाराज की 726वीं जयंती धूमधाम से मनाई, भव्य शोभायात्रा निकाली गई
ललित दाधिच
राजलदेसर (नवयत्न)। राजलदेसर में सैन समाज द्वारा संत शिरोमणि सैन महाराज की 726वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुबह 8:30 बजे सेन महाराज की आरती कर भव्य झांकी के साथ शोभायात्रा रवाना की गई। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः सैन मंदिर पहुंची। यात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। जयंती की पूर्व संध्या पर मंदिर प्रांगण में रात्रि को सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया इस दौरान समाज के मनोहर लाल लिलड़िया, लालचंद टोकसिया, गुमानमल टोकसिया, रामनिवास जाड़ीवाल, प्रमोद लिलड़िया, चांदमल टोकसिया, धनराज फुलभाटी, गोरीशंकर टोकसिया, एडवोकेट सतीश मारू, शुभकरण टोकसिया, जगदीश प्रसाद टोकसिया, सोहनलाल टोकसिया, पवन टोकसिया, शिवप्रसाद टोकसिया, गोपाल टोकसिया (सैलून संघ अध्यक्ष), रतनलाल लिलड़िया, नथमल टोकसिया, प्रकाश टोकसिया, एडवोकेट करणी टोकसिया, मानमल टोकसिया, भरत मारू, नंदलाल टोकसिया, लालचंद मारू (कोषाध्यक्ष), कन्हैयालाल टोकसिया, रतनलाल लिलड़िया, शंकरलाल टोकसिया सहित अनेक सेन बंधु उपस्थित रहे।