बाबा साहेब सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे : सोनी

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। सामाजिक समरसता मंच लाडनूँ के तत्वावधान में चार भुजा भवन में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर विचार गोष्टी सम्पन्न हुई। गोष्टी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लाडनूँ के खण्ड संघचालक बजरंग लाल यादव, मुख्य अतिथि दीपचंद परिहार, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नागौर विभाग कार्यवाह संजय कुमार सोनी रहे।
मुख्य वक्ता संजय कुमार सोनी ने कहा कि संघर्ष जितना कठिन होगा, सफलता उतनी ही महान होगी। बाबा साहेब ने बचपन से ही संघर्ष किया। मुख्य अतिथि दीपचंद परिहार ने कहा कि सुख का मूल आधार धर्म ही है। बिना धर्म पर चले जीवन सार्थक नही है। धर्म ही मोक्ष का आधार है। आज अत्यंत गौरव का विषय है जो हम सभी समाजो के प्रबुद्धजन बाबा साहेब के स्वप्नों को साकार एवं गति देने के लिये जयंती पर्व मना रहे है। कार्यक्रम का संचालन खंड प्रचार प्रमुख विवेक यादव ने किया।

You might also like