भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संपन्न

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)।कस्बे स्थित एसबीएन कॉलेज परिसर में भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष सतवीर सामोता की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के किसानों के हितों, कृषि उन्नयन तथा आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर गहन चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य आकर्षण आगामी 25 एवं 26 अप्रैल को आयोजित होने वाला दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर रहा, जिसमें किसानों को आधुनिक एवं लाभकारी कृषि पद्धतियों का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर मे कई विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा कृषि उद्यमिता खेती को व्यवसाय के रूप में विकसित करने के उपाय
जैविक खेती,रासायनिक मुक्त खेती, कम लागत में अधिक उत्पादन तकनीकी ,”पशुपालन”, दुग्ध उत्पादन, पशु स्वास्थ्य एवं आधुनिक तकनीकों का उपयोग
फसल प्रबंधन एवं विपणन, उत्पाद को उचित मूल्य दिलाने की रणनीति
सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रशिक्षण के दौरान किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी, जिससे वे अधिकतम लाभ उठा सकें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता,
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना , फसल नुकसान पर सुरक्षा कवच
मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना ,मिट्टी की जांच एवं उर्वरता सुधार,
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं विकास
डेयरी उद्यमिता विकास योजना , पशुपालन को बढ़ावा,
कुसुम योजना, सौर ऊर्जा से सिंचाई सुविधा,ई-नाम योजना – ऑनलाइन कृषि बाजार से बेहतर मूल्य, बैठक में डॉ. मुकेश बल्ड़वाल, राजेन्द्र बिजारनियां, झाबरमल बाजिया, डॉ. राजेन्द्र कुड़ी, राजू बागवान, रामोतार सैनी एवं विश्वनाथ शर्मा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

You might also like