कांग्रेस सांसद कार्यालय पर अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई, संगोष्ठी में विचार रखे गए

संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। मान नगर स्थित कांग्रेस सांसद कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके जीवन, विचारों और योगदान पर केंद्रित एक विचार संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में झुंझुनूं सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने डॉ. अंबेडकर के संघर्षमय जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान और संविधान निर्माण में उनकी अहम भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। सांसद ओला ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है और उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की स्थापना संभव है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अंबेडकर की शिक्षा और विचारधारा को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष खलील बुड़ाना के मार्गदर्शन में किया गया। वहीं गिडानिया कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह महला और झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
संगोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. अंबेडकर के सामाजिक समरसता, शिक्षा के महत्व और अधिकारों के प्रति जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है, जिससे आज की पीढ़ी को सीख लेने की जरूरत है।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन तयब अली, पूर्व जिला प्रमुख एडवोकेट मदन सिंह गिल, शिक्षाविद् कुरडाराम धींवा, जगदीश सिहाग, कर्मवीर कुलहरि, राकेश झाझड़िया, अमर सिंह रेपसवाल, धर्मपाल सिंह, रघुवीर सिंह, राकेश कुमार, शुभम, नवीन, विजय सिंह, विपिन, साहिल, युवराज चौधरी, अमित कुमार, प्रेम कसवा, पंकज देग, सलीम कबाड़ी, मनोज कुलहरि, रिजवान खान, राहुल जाखड़, सलीम चौहान चेजारा, खलील चेजारा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील झाझडिया, आदिल कबाड़ी, दयानंद सैनी, जयपाल जांगिड़, शुशांक चौधरी, मोहम्मद यूसुफ, सुरेश बुडानिया, पार्षद प्रतिनिधि जुबेर सैयद, मंडल अध्यक्ष मुमताज अली, मोहम्मद यूसुफ, यूनुस रहमानी, अदनान, उमर कुरेशी, विजय सिंह लाखलान, राकेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के आदर्शों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और न्याय स्थापित करने का संकल्प लिया।

You might also like