रक्तदान शिविर में युवाओं ने दिखाया सामाजिक सरोकार का जज्बा

73 लोगों ने किया रक्तदान

सीकर,(जी एल सैनी)8 मई। विश्व थैलेसिमिया दिवस के मौके पर शुक्रवार को कोलीड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लोकडाउन के दौरान रक्त की कमी को पूरा करने के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोलीड़ा में आयोजित इस शिविर में युवाओं नें सामाजिक सरोकार का जज्बा दिखाया। कोलीड़ा में शिविर के दौरान 64 लोगों नें रक्तदान किया। वहीं 9 लोग लोकडाउन के कारण शिविर में नहीं आ पाये, उन्होनें सीकर के ब्लड बैंक में रक्तदान किया।

शिविर डॉ बीआर अंबेडकर विकास समिति, कोलीड़ा लोक कल्याण समिति, नेहरू युवा संस्थान सीकर व सुधीर महरिया स्मृति संस्थान के स्वयंसेवकों के संयुक्त सौजन्य से आयोजित किया गया। अतिथियों ने शौर्य चक्र विजेता शहीद भागीरथ मल मीणा, शहीद केशर देव मील व शहीद फूलचंद मील के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व उनके चित्रों पर माला पहनाकर शिविर का शुभारम्भ किया।

पूर्व सैनिक व शिक्षक शिवपालसिंह मील द्वारा रक्तदाताओं के लिए फल व अल्पाहार की व्यवस्था की गई। शिविर में राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य किया। शिविर में सरकार के निर्देशानुसार लोकडाउन के नियमों का पालन किया गया। रक्तदाताओं ने सोशियल डिस्टेंस रखते हुए साबुन व पानी से हाथ धोए तथा मास्क लगाकर सेनेटाईज होकर रक्तदान किया।

इस मौके पर पिपराली ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश धायल, एसके ब्लड बैंक प्रभारी डॉ राजेन्द्र सैनी, सीएचसी प्रभारी डॉ बलबीर सिंह, डॉ एसपी इंदौरिया, पूर्व सैनिक शिवपालसिंह मील, सामाजिक कार्यकर्ता व रक्तदाता बीएल मील, सीनियर टेक्नीशियन सत्येंद्र कुड़ी, डॉ बीआर अम्बेडकर विकास समिति के सचिव रणजीत सिंह डमोलिया, रक्तदान शिविर आयोजन सचिव प्रमोद डमोलिया, पवन डमोलिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You might also like