स्टार एकेडमी स्कूल स्टूडेंट्स ने सीबीएसई बोर्ड 10 वीं परीक्षा में पाए उत्कृष्ट परिणाम, मनाया जश्न
जय जांगिड़
झुंझुनूं (नवयत्न) । जिला मुख्यालय के बाकरा रोड स्थित स्टार एकेडमी स्कूल ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर क्षेत्रीय द्वारा जारी 10 वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96.20% के साथ जयंत प्रथम स्थान
,95.40% के साथ काव्यांश झाझड़िया द्वितीय स्थान, 94.80% के साथ सोनम तृतीय स्थान, 94% के साथ मौलिक व शौर्य रोहिला चतुर्थ स्थान पर रहे।
कुल प्रविष्ट विद्यार्थियों में से 95% से अधिक 2 विद्यार्थी, 90% से अधिक 15 विद्यार्थी, 85% से अधिक 27 विद्यार्थी रहे, कुल प्रविष्ट विद्यार्थियों में से हर तीसरे विद्यार्थी ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रबंधन पदाधिकारियों ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले सभी विद्यार्थियों को उनकी शानदार सफलता के लिए बधाइयां देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर मोनिका निर्वाण, एकेडमिक एडमिनिस्ट्रेटर विकास भालोठिया , कैप्टन मूलचंद झाझड़िया, संजय जाँगिड, हरिश्चंद्र कालोईया, मुकेश कुमार, मुकेश तानेनिया, अमित जाँगिड़, मुनेश कुमार, श्वेता शर्मा, प्रतिभा शर्मा, विजेंद्र सिंह पंवार, विक्रम सिंह, शिवकुमार पालीवाल, जितेंद्र स्वामी, दिव्या गुरह, कविता पूनिया, महेंद्र सिंह सिहाग, संजय गरवा, कपिल जाँगिड , महेंद्र सिंह बेनीवाल,प्रीतम रजक,नवीन सैनी, पवन कुमार,सैनीगल, पपीता कुल्हरी, कर्मसिंह, सोहन सिंह,नीतू जानू,महिमा शर्मा , अरुण कुमार, ज्योति सैनी, दीपिका कुमारी, नेहा अग्रवाल, मनीषा बलोदा, अनिता कुमारी, सुमन कुमारी देवना, सीमा कंवर, कृष्णा धाकड़, मोनिका जाँगिड़, रिंकू चौधरी, पिंकी जाँगिड़, सविता सैनी, रेनु यादव,सूरज, प्रहलाद सिंह, रिशु, सहित सम्पूर्ण विद्यालय परिवार ने एक -दूसरे को मिठाई खिलाते हुए इस शानदार परीक्षा परिणाम का जश्न मनाया।