म्युल हंटर अभियान के तहत तीन को किया गिरफतार

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ क्षेत्र में साइबर अपराधों की मिल रही शिकायतों पर पुलिस ने म्युल हंटर अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सीआई गौरव खिड़िया ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों युवक सोशल मीडिया पर पूजा पाठ, तांत्रिक क्रियाएं, प्राचीन विद्याएं, विशिष्ट ऊर्जा, सुरक्षा व मनोकामना पूर्ति यंत्र, मंत्र व तंत्र आदि विद्याओं में लोगों को विश्वास में लेकर अनुष्ठान आदि की सामग्री के नाम पर लोगों से ऑनलाइन रुपए डलवा लेते हैं तथा बाद में कार्य में और अधिक धन राशि लगने का हवाला देकर उनका काम टाल देते हैं और आमजन इनके झांसे में फंस जाते हैं। पुलिस को मिली शिकायत पर क्षेत्र के 27 वर्षीय नरेंद्र, 26 वर्षीय विमल कुमार एवं बंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

You might also like