विराट कोहली की करियर की यादगार जीत मेँ पाक टीम का नाम नहीं शामिल

मुंबई 9 मई । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली साल 2011 में महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में उठाए विश्व कप ट्रॉफी को आज भी नहीं भूले। श्रीलंका के खिलाफ खेला गया विश्व कप फाइनल का मुकाबला उनकी फेवरेट लिस्ट में है। वहीं साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई उनकी आतिशी पारी भी पसंदीदा है। क्वार्टर फाइनल में इस पारी के दम पर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। विराट ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड से जुड़ते हुए बताया कि उनके जीवन में मुंबई के वानखेडे का विश्व कप फाइनल खास है। 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में हुआ टी20 विश्व कप क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी यादगार रहेगा। नाबाद 82 रन की पारी खेल भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुश्किल जीत दिलाई थी।

You might also like