नानी बाई रो मायरो का पोस्टर का हुआ विमोचन
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न) । आगामी 3 मई से 7 मई तक होने वाले नानी बाई रो मायरो का पोस्टर का विमोचन सीकर के पूर्व सांसद महाराज श्री सुमेधानंद जी सरस्वती के द्वारा श्री गोविंद बंसी पैराडाइज में किया गया, उन्होंने कहा कि कलयुग में ऐसे आयोजनों का होना अति आवश्यक है, जिससे आज की युवा पीढ़ी देश की संस्कृति को देवी देवताओं के महत्व को समझ सके, इस मौके पर कथावाचक श्री चंद्र प्रकाश शास्त्री, ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल कीकरतला, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भातरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश लालू कौरखन्या, निवर्तमान पार्षद अखिलेश भातरा, समाजसेवी सतीश जांगिड़, रामावतार कीकरतला, युवा नेता योगेश शर्मा, राजेश किकरताल, ठेकेदार हंसराज कुमावत, कमल साबू, ओमप्रकाश बावलिया, राकेश वैध, पवन कीकरतला सहित अनेक भक्तजन उपस्थित थे