भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया
निसं
मुकुंदगढ़ (नवयत्न) । मुकुंदगढ़ के गोपीनाथ मंदिर मे श्री विप्र मंडल के तत्वावधान में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। समारोह मे लोहार्गल के सूर्य मंदिर के पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज एवं फ़तेहपुर के सारनाथ आश्रम के संत रोशन नाथ के सानिध्य में गोपीनाथ मंदिर के पुजारी महेश एवं गिरधारी शर्मा के आचार्यत्व मे द्वीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना करवाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । मंडल के अध्यक्ष रामस्वरूप बियाला, मंत्री आत्माराम जोशी, उपाध्यक्ष शरद तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने संतो का माला पहनाकर , दुपट्टा, शॉल , श्रीफल देकर सम्मान किया गया। समारोह मे विप्र समाज के 10 एवं 12 वी के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का माला , दुपट्टा पहनाकर, प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मान किया। वक्ताओं ने भगवान परशुरामजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र हित मे संगठित होकर देश विश्व गुरु बनाने पर बल दिया। संतो ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उत्तरोत्तर उन्नति करने की प्रेरणा एवं आशीर्वचन दिया। भगवान परशुराम की महा आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सीडीईओ अशोक शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, रामस्वरूप जोशी, गोविंद शर्मा, गौड़ ब्राह्मण महासभा जिला महामंत्री पवन पचलँगिया, सुरेश शर्मा मंडी, मुरारी शर्मा, विप्र फाउंडेशन जिला उपाध्यक्ष प्रमोद पचलँगिया, मुकुंदगढ़ विप्र सेवा अध्यक्ष नागर पचलँगिया, संतोष शर्मा, कैलाश बियाला, पवन सिकरिया, महेंद्र दाधीच, संपत शर्मा, अजय राज शर्मा, सुरेश सुरोलिया, अशोक सुरोलिया, विशम्भर बिल, एडवोकेट सुरेश शर्मा, मनीष शर्मा, पवन पांडे, सांवर मल शर्मा , महेश बलरियावाला, चंद्र प्रकाश परासर सहित बड़ी मे विप्र जन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजाराम सुरोलिया ने किया।