स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन, करीब 1570 लोगों ने उठाया लाभ

 

निसं

खेतड़ी नगर (नवयत्न) । भगवान महावीर कैंसर होस्पिटल के अधिकारी को 29 लाख रूपए का चैक देते एचसीएल अधिकारी । हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स इकाई ने आम जन के स्वास्थ्य को देखते हाल ही में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने हेतु विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया। केसीसी कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता ने बताया कि सीएसआर योजना के तहत केसीसी अस्पताल सहित आस-पास के गांव मानोता, गोठड़ा ग्राम पंचायत के डॉ. विकास खुराना अस्पताल, गोठड़ा ग्राम पंचायत, नानूवाली बावड़ी, धर्मदड़ा आदि गांवों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीमों द्वारा करीब 16 सौ मरीजों की निशुल्क जांच एवं परामर्श दिया गया। साथ ही रक्त जांच सहित विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध कराई तथा निःशुल्क दवा वितरित की गई। इसी प्रकार विशेष नेत्र जांच शिविर लगाया गया जिसमें आंखों की जांच कर आवश्यक दवाईयां एवं निकट दृष्टि (नीयर विजन) चश्मे वितरित किए गए, 20 जनों के पीसीआईओएल (Posterior Chamber Intraocular Lens) तकनीक से मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए, जिससे मरीजों की दृष्टि में उल्लेखनीय सुधार हुआ। उन्होंने बताया कि यह पहल एचसीएल की सामुदायिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने एवं क्षेत्र के सतत सामाजिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि आमजन को हर दवा एक छत के नीचे ही मिले इसके लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना के तहत केसीसी एवं कोलिहान में जन औषधि केंद्र स्थापित किए गए हैं जिनका लाभ ठेकाकर्मी, उनके आश्रित एवं क्षेत्रवासियों को निःशुल्क मिल रहा है।

 

एचसीएल ने महावीर कैंसर हॉस्पिटल को 29 लाख रूपए की दी सहायता । आज के समय में सबसे बड़ी व सबसे मेहंगी बिमारी कैंसर की, जिसका समय पर उपचार नही मिल पाने के कारण लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है, एचसीएल ने क्षेत्र वासियों को समय पर सही उपचार मिल सके इसके लिए एचसीएल द्वारा हाल ही में भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, जयपुर को माइक्रोवेव एबलेशन टेक्नोलॉजी की अत्याधुनिक मशीन स्थापित करने हेतु 29 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। एचसीएल के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक संजीव कुमार सिंह ने भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल के प्रबंधन को 29 लाख का चेक भेंट किया। इस अवसर पर HCL के निदेशक (प्रचालन एवं अतिरिक्त प्रभार माइंस) डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, कार्यपालक निदेशक (केसीसी) एवं इकाई प्रमुख घनश्याम दास गुप्ता एवं उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) संजय कुमार शिवदर्शी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

You might also like