भाग्य श्री अनाथ आश्रम में मनाया पूर्वनेता प्रतिपक्ष राठौड़ का जन्मदिन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर मंगलवार शाम को तारानगर शहर में स्थित भाग्यश्री अनाथ आश्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आश्रम प्यारों को भोजन कराकर व केक काटकर राठौड़ साहब का जन्मदिन मनाया व शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। इस अवसर पर भाजपा के नगर मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट अनूप खण्डेलवाल, विधानसभा प्रभारी अजीत सिंह राठौड़, जमरदीन तैली, हिरालाल सैनी, हरि इन्दोरिया, चिरंजीलाल शर्मा, माणकचन्द सैनी, रामावतार सैनी, साबीर हुसैन, मुस्ताक तैली, मुकेश शर्मा, राकेश टाक, मोहम्मद फारूक, दलीप इन्दोरिया, पुनित राहड, नदू पटीर, शाहरुख खान सहित भाजपा के बहुत कार्यकर्ता मौजूद रहे।