लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह की मूर्ति का अनावरण

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । चूरू जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में वीर सैन्य अधिकारी सगत सिंह की मूर्ति का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्या में पहुंचे।
मूर्ति का अनावरण लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सारण एवं भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा के द्वारा किया गया
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष भागीरथ सिंह राठौड़, युवा नेता पवन सिंह कुसुमदेसर, पूर्व जिला प्रवक्ता गिरधारी सिंह राठौड़, पर्वत सिंह, महेंद्र सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया, सोशल मीडिया जिला प्रभारी अभय सोनी, पूर्व नगर महामंत्री मदन दाधीच सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।
भाजपा नेताओं ने बताया कि वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ के जन्मदिवस को “शौर्य दिवस” के रूप में मनाते हुए यह आयोजन विशेष महत्व रखता है। चूरू में जनरल सगत सिंह की प्रतिमा स्थापित होना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है, जो आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और साहस की प्रेरणा देगा।
नेताओं ने जानकारी दी कि रतनगढ़ क्षेत्र से 100 से अधिक बसों एवं सैकड़ों छोटे वाहनों के माध्यम से कार्यकर्ता चूरू पहुंचे और इस ऐतिहासिक आयोजन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अल्पाहार, ठंडे पानी एवं छाछ की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर भागीरथ सिंह राठौड़ ने भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं एवं आमजन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनसमूह राष्ट्रभक्ति और संगठन की मजबूती का प्रतीक है।

You might also like