राहगीरों के लिए पीने के ठन्डे पानी की व्यवस्था की कई स्थानों पर

नवरतन प्रजापत
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ नागरिक परिषद कोलकाता ने शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों के लिए पीने के ठन्डे पानी की व्यवस्था की है । इसी क्रम में गढ़ परिसर में प्याऊ का शुभारंभ सुरेंद्र कौशिक अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश व अरुण जागिड़ अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने किया। इस मौके पर बार के अध्यक्ष प्रमोद इन्दोरिया, एडवोकेट कमल सोनी, निर्मल भुढाढरा, अनिल सोनी, जयकांत बिवाल, निरनाराम बिस्सू,टेकचंद कटारिया व बहुत से अधिवक्तागण मौजूद थे ।रतनगढ़ नागरिक परिषद के स्थानीय प्रतिनिधि एडवोकेट रजनीकांत सोनी ने बताया कि अब तक शहर में में रेलवे स्टेशन, रामचन्द्र पार्क,धानुका कुएं के पास, राजलदेसर बस स्टैंड, पंचायत सीमित रोड, सब्जी मंडी, बाजोरिया स्कूल, मुख्य बस स्टैंड ,राजकीय अस्पताल आदि स्थानों पर ठंडे पानी पीने की व्यवस्था की है व आगे जहाँ भी जरूरत होगी परिषद पीने के पानी की व्यवस्था करेगा । इसके अलावा जहां पीने के पानी की किल्लत हो परिषद टेंकर से पानी पहुंचाएगी ।

You might also like