सर्राफ परिवार द्वारा प्रत्येक वार्ड एवं गांव को सेनेटाइज कराने का काम शुरू
सरदारशहर, 9 मई। सरदारशहर के प्रत्येक वार्ड एवं गांवों में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिडक़ाव व शहर में भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में काउंटर लगाकर लोगों के हैंड सेनेटाइज करवाने की पहल गीता देवी शिवप्रसाद सर्राफ चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा की गई। इस अभियान के सफल क्रियान्विति हेतु सरदारशहर प्रेरणा मंच, कर्मभूमि सेवा संस्थान, लोकरंजन परिषद, बाबा रामदेव पैदल यात्री संस्था एवं ताल ट्रस्ट द्वारा सहयोग किया जा रहा है। स्थानीय गांधी चौक में अभियान की शुरुआत करते हुए उपखण्ड अधिकारी रीना छिंपा ने कहा कि सर्राफ परिवार द्वारा कोरोना संकटकाल में दी गयी सेवाएं अभिनंदनीय है एवं कोरोना संक्रमण रोकथाम हेतु समय-समय पर सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिडक़ाव अत्यंत महत्वपूर्ण कदम होगा।
उल्लेखनीय है कि शहर के अति संवेदनशील वार्डों में छिडक़ाव हेतु नगरपालिका को चार सेनेटाइजर टंकियां इन संगठनों की ओर से उपलब्ध करवाई गई थी साथ ही उपखण्ड कार्यालय, पुलिस थाना, तहसील, नगरपालिका, रोडवेज डिपो, हॉस्पिटल आदि में भी सेनेटाइजर टंकियां रखवाई गयी है।
इस अवसर पर थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका देवेंद्र कौशिक, ट्रस्ट प्रतिनिधि प्रहल्लादराय सर्राफ, प्रेरणा मंच अध्यक्ष हंसराज सिद्ध, कर्मभूमि सेवा संस्थान अध्यक्ष मानक भाटी, ताल ट्रस्ट संयोजक शोभाकांत स्वामी, लोकरंजन परिषद उपाध्यक्ष शंकर एंड शंकर, रामदेव पैदल यात्री संस्था अध्यक्ष शम्भूदयाल पारीक, संयोजक सम्पतराम जांगिड़ आदि उपस्थित थे।