निराश्रित बच्चों के साथ भोजन कर मनाया राजेंद्र राठौड़ का जन्मदिन
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । कद्दावर भाजपा नेता व विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के जन्मदिवस के उपलक्ष में मानव सेवा संस्थान पहुंचकर बीदासर की निवर्तमान प्रधान व भाजपा नेता संतोष मेघवाल ने निराश्रित व साधन विहीन बच्चों के साथ भोजन कर प्रेरणास्पद संदेश दिया। इस अवसर पर संतोष मेघवाल ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि ऐसा अवसर मुझे मिला है। उन्होंने बच्चों को लगन के साथ पढ़ाई कर सफलता पाने का संदेश दिया। संस्थान समन्वयक माणकचंद सराफ ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर बुद्धि प्रकाश सोनी, निवर्तमान पार्षद मनोज पारीक, मुरारी खंडेलवाल, सौरभ पारीक, वासु भोजक, शिव भगवान चौहान, महावीर सैन, कपिल देव माटा, वार्डन उम्मेद सिंह एवं मंगलाराम उपस्थित रहे।
इसी प्रकार वरिष्ठ नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन के उपलक्ष में सुजानगढ़ विधानसभा रही प्रत्याशी संतोष मेघवाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनाना हॉस्पिटल में फल फ्रूट वितरण किया। गोपाल गौशाला में गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाया। कार्यक्रम महावीर सेन, दीनदयाल पारीक, मनोज पारीक, गणेश मंडावरिया, शर्मिला सोनी, रिछपाल बिजारणियां, रेवंत पंवार, पंकज घासोलिया, भंवरलाल बिजारणियां, सुमन सामरिया, गायत्री प्रजापत, सुरेंद्र सिंह, मुरारी गोवला, अमरचंद नाई, सीताराम माली, प्रेम स्वामी, गंगाधर लाखन, प्रेम सिंह पंवार, गिरधारीलाल बुगालिया, गोरधन तंवर, शिव भगवान चौहान, सुरेश शर्मा, महावीर सिंह परावा, दीपचंद सांडेला, किशनलाल कटारिया, जगदीश प्रजापत, सौरभ पारीक, विजय सिंह, हनुमान प्रसाद शर्मा, वाशु भोजक शंकरलाल नाई आदि मौजूद रहे।