बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गए चूरू

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । चूरू में आयोजित लेफ्टिनेंट जनरल सगतसिंह के मूर्ति अनावरण समारोह और पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के जन्मदिवस के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सुजानगढ़ से बडी संख्या में कार्यकर्ता बसों से रवाना हुए। स्थानीय शास्त्री प्याउ के पास से भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बाबूलाल कुलदीप के नेतृत्व में अनेक बसों में भरकर कार्यकर्ता चूरू के लिए रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद, राजेंद्र राठौड़, बाबूलाल कुलदीप जिन्दाबाद के नारे भी लगाए। वहीं भाजपा नेता पुरूषोतम शर्मा, सम्पत पथानिया, वीरंेद्र गहलोत, रणवीर सिंह राणा सहित अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग चूरू के लिए रवाना हुए।

You might also like