आयुर्वेद महाविद्यालय में 168 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग 16 को जांच के लिए रोका 

सरदारशहर, 9  मई। आयुर्वेद महाविद्यालय, गांधी विद्या मन्दिर में संचालित क्वारेंटाइन केन्द्र में लगातार बाहर से आने वाले लोगों व संदिग्धों की स्क्रीनिंग का कार्य जारी है। शनिवार को 168 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गयी और 16 को जांच के लिए रखा गया है। प्रात:कालीन पारी में स्वास्थ्य, आयुर्वेद विभाग व महाविद्यालय के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ सीके दीक्षित, डॉ सत्यनारायण भाटी, डॉ बसन्त पारीक,  प्रो धर्मेन्द्र शर्मा, प्रो सुरेन्द्र गौतम, डॉ नवरत्न शर्मा, वरिष्ठ कम्पाउन्डर बीरबल राम, अनुपचन्द मीणा, अर्जुनदास स्वामी, राजकुमार तिवाड़ी, राजेश चौधरी, विनोद सैनी, सुरेश गुडेसर, अनिता वर्मा आदि सेवायें दे रहे है। प्रभारी अशोक गौड़, प्राचार्य प्रोफेसर रविन्द्र आर्य, प्रोफेसर कुलतारसिंह आदि लगातार व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे है। डॉ दीक्षित व टीम द्वारा आगन्तुकों की स्क्रीनिंग करके आयुर्वेदीय दिनचर्या अपनाने, सामाजिक व शारिरिक दूरी के नियम की पालना करने, इम्युनिटी वर्धक तुलसी, गिलोय, त्रिकटु, जायफल, जावित्री, दालचीनी, इलायची आदि व पौष्टिक रसायनों का नित्य सेवन करने, सकारात्मक कार्यो में व्यस्त रहने व शुद्ध आहार-विहार का सेवन करने का परामर्श देकर प्रेरित कर रहे है। आगन्तुकों को स्क्रीनिंग पश्चात परामर्श देकर होम आईशोलेशन में भेजा जा रहा है वहीं संदिग्ध पाये जाने पर भर्ती किये जाकर सैम्पल जांच हेतु भिजवायें जा रहे है।

You might also like