पुलिस ने हत्या के प्रयास में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार, 20 हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा
निसं
मेहाड़ा (नवयत्न ) । पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने 20 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था, जिसे पुलिस ने कोटपूतली में उसके संभावित ठिकाने से दबोच लिया। थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया ने बताया कि 21 जूलाई 25 को बिस्सा नालपुर निवासी कवरलाल ने पर्चा बयान किया कि उनका चाचा ताउ के लडको से जमीन विवाद होकर पहले भी एक बार मुझे धमकी दी थी कल दिनांक 20 जूलाई को रात करीब दस बजे वह पत्नी नीशु देवी व बच्चे सभी गेट बन्द कर खाना खाने की तैयारी कर रहे थे तभी रात को घर की दीवार कुदकर विकाश, जलेसिह, विजेन्द्र, रामचन्द्र, मोनिका जोगी, शक्ति, दीपक सभी हाथो मे डन्डे व रामचन्द्र के हाथ कुल्हाडा था और आते ही सभी ने गेट व जगलो पर डण्डे मारकर दरवाजे तोड़ दिए। मकान के अन्दर आकर जान से मारने की नियत से उसके व उसकी पत्नी पर लाठी डण्डा से हमला कर दिया जिससे मेरे शरीर पर जगह जगह चोटे आई। मारपीट करने के बाद खुद ही मरा समझ कर छोडकर गये थे। मामले की गंभीरता को देखते हुये आरोपियों की तलाश में सीआई राममनोहर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा मुल्जिम की तलाश के भरसक प्रयास किये गये व आरोपीगणों का लगातार सूचना तकनीकी के माध्यम से तलाश नारनौल, नांगल चौधरी, बहरोड़, कोटपूतली शहर पहुचें, जहां पर दबिश देकर पुलिस ने कांथली पाटन निवासी आरोपी शक्तिमान उर्फ शक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पर पाटन थाने में एक मामला पहले से दर्ज है। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी राममनोहर, एएसआई भीमसिंह, एचसी अमरसिंह, कांस्टेबल महेन्द्र आदि शामिल थे।