पेंशनर्स मंच समिति की मासिक समीक्षा बैठक 26 को
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । राजस्थान पेंशनर्स मंच समिति रजिस्टर्ड की मासिक समीक्षा बैठक रविवार 26 अप्रैल को सालासर रोड स्थित राजकीय विक्रम स्कूल में प्रातः 11:00 बजे आयोजित की जाएगी समिति के प्रवक्ता आनंद सिंह कच्छावा ने बताया कि उक्त बैठक का आयोजन समिति के संरक्षक महावीर प्रसाद सेन तथा अजीत सिंह गहलोत के सौजन्य से किया जाएगा बैठक की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक एडवोकेट राधेश्याम मौर्य तथा सानिध्य प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपी राम जांगिड़ यालसर का रहेगा समिति के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण पवार उपाध्यक्ष रमेश कुमार इंदौरिया सचिव वीरेंद्र कुमार माथुर संगठन सचिव सुरेंद्र सिंह निर्वाण ने सभी पेंशनर्स से अपील की है कि पेंशनर्स की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा कर ठोस निर्णय लेने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो मंच प्रवक्ता कच्छावा ने बताया कि प्रांतीय सभा अध्यक्ष ईश्वर सिंह राठौड़ प्रांतीय महामंत्री मुकुट बिहारी शर्मा को भी इस बैठक में आमंत्रित किया गया है