संस्कृत विद्यालय में कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिलों का वितरण

सुभाष वर्मा

तारानगर (नवयत्न ) । राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय तारानगर में गुरुवार, को कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके लिए विद्यालय तक आने-जाने को आसान बनाना है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य विमला पूनिया ने छात्राओं को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही भविष्य को संवारने का सबसे मजबूत आधार है। साइकिल मिलने से छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में अशोक कुमार, अनिल कुमार, पुरुषोत्तम रेगर, भगवानाराम, हरपाल सिंह, मुकेश कुमार, गोपाल राम, विजय सिंह, उषा शर्मा, राजेश कुमार और बनवारी लाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

You might also like