93 मरीजों की मोतियाबिंद की जांच व 43 मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयन
नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न ) । रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्र्स्ट , शंकरा आई हॉस्पिटल,जिला अंधता निवारण समिति जयपुर व स्व० जीवण मल आशादेवी जाजू छापर के सहयोग से 38 वां नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन माहेश्वरी भवन के प्रांगण में हुआ। ट्रस्टी व शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर ने बताया कि शिविर में 93 मरीजो की मोतियाबिंद जांच कर 43 मरीजों का नेत्र लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयन किया गया व शेष मरीजो को निःशुल्क दवाई दी गई। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन शुक्रवार को आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया जाएगा। मानव सेवा के इस अनूठे अभियान का शुभारंभ भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे थाना प्रभारी गौरव खड़िया,सुनीता झंवर,चन्दा सोनी, डा. अक्षिता घीया, एडवोकेट कमल सोनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर शुभारंभ पर नरेश पेड़ीवाल व एडवोकेट रजनीकांत सोनी ने अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट के राकेश जाजू,महेश जाजू,रामोतार चांडक,रामकिशन चांडक,किरण देवी तापड़िया, मंजू पेड़ीवाल,कृष्णा जाजू, मांगीलाल स्वामी,मनोज जोशी, नन्दकिशोर माटोलिया, पूर्णमल कम्मा, मुरलीधर मण्डगिरा, एडवोकेट रामोतार ठठेरा, महावीर रामगढ़िया, महेंद्र पारीक,बद्रीप्रसाद पारीक शंकरा आई हॉस्पिटल की टीम व अनेक गणमान्य व्यक्ति व सैकड़ों मरीज उपस्थित थे।