लोकडाउन में आत्मविश्वास बनाएं रखे-पुजारी
राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)9 मई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने कहा है कि कोरोना वैश्विक महामारी के चलते चल रहे लोकडाउन के तहत केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना करें तथा आत्मविश्वास बनाएं रखे । पुजारी शनिवार को उप-तहसील कार्यालय में अपने पिता बोदूराम पुजारी व भ्राता विजय कुमार पुजारी की स्मृति में जरूरतमदों के लिए प्रशासन को राशन सामग्री किट उपलब्ध करवाने से पूर्व आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पुजारी ने 725 राशन किट एसडीएम डॉ गौरव सैनी, डीएसपी प्यारेलाल मीणा, एसएचओं सुरेन्द्र राणा की उपस्थिति में नायब तहसीलदार सुभाष कुल्हरी को जरूरतमंदों को वितरित करने के लिए सौंपे। उन्होंने कहा कि आगे भी आवश्यकतानुसार राशन सामग्री उपलब्ध करवाई जाती रहेगी। राशन से किसी भी जरूरतमंद को वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। पुजारी ने कहा कि यह कोई दान नहीं है, जरूरतमंद का सहयोग है। इस मौके पर कांग्रेस नगर प्रभारी गोविन्दसिंह कठौड़, खेमचंद बरडिया, हंसराज पारीक, सतीश मारू, कन्हैयालाल सैनी, पीसीसी सदस्य कल्याणसिंह शेखावत, रोहित मारू, रामनारायण, राजेन्द्र बबेरवाल आदि मौजूद थे ।