एक प्रयास टीम की ओर से स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । इंद्रलोक भवन मे शुक्रवार को एक प्रयास टीम की ओर से स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 80 युवाओं ने उत्साह से रक्तदान किया। शिविर में संतोकोभा दुर्लभजी मेमोरियल अस्पताल जयपुर की ब्लड बैंक टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य किया। एक प्रयास टीम की ओर से रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर एक प्रयास टीम के सदस्य लीलाधर मित्तल, मोहित जैन, राजीव सोनी, ऋषि सरावगी, अमित सगतानी, अंजनी चाचाण, विपिन सरावगी, पवन केजड़ीवाल, नितिन सगतानी, अरुण बंसल, संजय सगतानी, आकाश दूदानी, गोविन्द सरावगी, उदय चोरडिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

You might also like