वंडर सीमेंट की अनूठी पहल: ठेकेदार दिनेश प्रजापत की बेटियों की शादी में 42 हजार का सहयोग

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजलदेसर में वंडर सीमेंट कंपनी की ओर से एक सराहनीय पहल करते हुए वंडर प्राइम ठेकेदार दिनेश प्रजापत की दो बेटियों की शादी के अवसर पर कुल 42 हजार रुपये के चेक भेंट किए गए। इस पहल की क्षेत्रभर में खूब सराहना हो रही है। कंपनी के तकनीकी अधिकारी अशोक पूनिया एवं डीलर हरिराम प्रजापत ने दिनेश प्रजापत के निवास स्थान पर पहुंचकर अलग-अलग चेक सौंपे। इस अवसर पर दिनेश प्रजापत ने कंपनी का आभार जताते हुए कहा कि इस सहयोग से परिवार को बड़ी राहत मिली है। अशोक पूनिया ने बताया कि वंडर सीमेंट द्वारा वंडर प्राइम ठेकेदारों के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें बेटियों की शादी में सहयोग, 12वीं बोर्ड में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को 5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं सम्मान, साथ ही दो लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा शामिल है। डीलर हरिराम प्रजापत ने कहा कि भविष्य में भी राजमिस्त्रियों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। इस मौके पर प्रजापत परिवार के सदस्य, रिश्तेदार एवं वंडर सीमेंट टीम के सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने कंपनी की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

You might also like