ध्रुव व प्रहलाद चरित्र का भावपूर्ण वर्णन, भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । ललित दाधीच माली सैनी समाज भवन में स्वर्गीय ईशरराम व सुखी देवी खडोलिया की पुण्य स्मृति में परिवारजनों द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन भक्तिरस की अविरल धारा बही। कथा वाचक दण्डी स्वामी शिवेन्द्राश्रम महाराज ने ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र सहित भरत चरित्र का विस्तारपूर्वक एवं प्रेरणादायी वर्णन किया।
महाराज श्री ने कहा कि जो मनुष्य संतों का संग करता है, उसका जीवन स्वतः ही उच्च और पवित्र बन जाता है। उन्होंने समझाया कि संतों को सांसारिक आसक्ति से दूर रहकर समाज को सन्मार्ग दिखाना चाहिए। नरक के प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि मनुष्य के अपने पाप कर्म ही उसे दुःख और अधोगति की ओर ले जाते हैं, इसलिए तुच्छ व अनैतिक कार्यों से बचना ही सच्चा पुण्य है। कहा कि भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद की अटूट श्रद्धा, भक्ति और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणादायक कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में भी ईश्वर पर विश्वास बनाए रखना ही सच्ची भक्ति का परिचायक है। कथा के दौरान भजनों और संगीतमय प्रस्तुति ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। आज कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा इस अवसर पर यजमान सांवरमल खडोलिया सहपत्नीक, नंदलाल खडोलिया, बाबूलाल, शंकरलाल, बनवारीलाल खडोलिया, निर्मल सैनी (दिल्ली) पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कटारिया, भाजपा नेता पवन सिंह राठौड़, बाबूलाल दाधीच, शंकर लाल खडोलिया , इंदर चंद देवड़ा, कैलाश राजपुरोहित ,विवेक सैनी,राकेश शर्मा, अनिल तोदी, पवन मारू ,विजय कुमार खडोलिया, भगाराम प्रजापत, ब्रह्म दत्त आचार्य, बीड़दीचंद प्रजापत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती कर महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।