गौ सम्मान के लिए एसडीएम को सौपा ज्ञापन हस्ताक्षरित प्रतिया भी प्रदान की
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। गौ सम्मान अभियान आव्हान के तहत सोमवार को गौरक्षको ने रैली का आयोजन कर एसडीएम बृजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर यह पहल की गई। कन्हैया लाल वकील ने बताया कि साधु संतो के सान्निध्य में मठ मंदिर से गो सम्मान रैली का आयोजन किया गया। इसमें रामपूर्ति महाराज शत्रुघ्न दास महाराज सहित सैकडो लोग शामिल हुए। रैली मठ मंदिर से रवाना होकन सीटी बह स्टेण्ड, तहसील कार्यालय के सामने से होते हुए अस्पताल चौराहा से डाकवालो का मौहल्ला आजाद चौक बालेश्वर मौहल्ला तिवाडियों का मौहल्ला होते हुए एसडीएम कार्यालय में पहुंची। इस दौरान गौरक्षको ने हस्ताक्षरित प्रतिया अपने सिर पर रखकर पहुंचे। रैली में दर्जनों महिलाए भी सामिल हुई इसके बाद उपखण्ड अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता को प्रधान मंत्री के नाम का ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस दौरान आर्यन पारीक प्रेम तिवाडी विशाल सीतमका गौरी शंकर अग्रवाल अभिषेक सिंह शेखावत मुकेश कुमावत कैलाश वशिष्ट ज्ञान चन्द्र प्रहलादका सहित अनेक लोग मौजद थे।।