अन्य राज्यों से आए व्यक्तियों की स्क्रीनिंग कर किया आइसोलेट

खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)10 मई। चिकित्सा विभाग की टीम ने रविवार को गोठड़ा ग्राम पंचायत में अन्य राज्यों से आए व्यक्तियों की स्क्रीनिंग कर होम आइसोलेट किया है।

बीसीएमओं डॉ हरीश यादव ने बताया कि जो भी व्यक्ति अन्य राज्यों व अन्य जिलों से आ रहे हैं उनकी बॉर्डर पर बनाए गए चैक पोस्ट पर स्वास्थ्य जांच की जा रही है तथा उनका टेंपरेचर भी चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा नापा जा रहा है। उन्होंने बताया कि गोठड़ा ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 9 में सूरत से आए दो जनों की सूचना मिली जिस पर डॉक्टर नवीन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। डॉक्टर नवीन ने बताया कि गोठड़ा के वार्ड नंबर 9 में सूरत से विनीता कुमावत एवं रतन बंसल आए हैं जिनका स्वास्थ्य परीक्षण कर होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी।

साथ ही डॉक्टर हरीश यादव ने बताया कि जो भी व्यक्ति संदिग्ध पाया जा रहा है उसे सिंघानिया यूनिवर्सिटी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाकर कोरोना जांच के सैंपल लिए जा रहे हैं। जिन व्यक्तियों की जांच व टेंपरेचर नॉर्मल आ रहे हैं उनको होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जा रही है।

You might also like