कम्प्यूटर अनुदेशक संगठन की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन
संजय सोनी
पिलानी (नवयत्न) । ब्लॉक पिलानी में पदस्थापित समस्त कम्प्यूटर अनुदेशकों की बैठक 25 अप्रैल को अजीत सिंह शेखावत एवं विनय चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कम्प्यूटर अनुदेशकों के कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन को सशक्त बनाना रहा।
सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पिलानी ब्लॉक के मुख्य पदों पर निम्नानुसार नियुक्तियां की—
ब्लॉक अध्यक्ष: अजीत सिंह शेखावत (रा.उ.मा.वि., लीखवा),ब्लॉक उपाध्यक्ष: सुकेन्द्र (रा.उ.मा.वि., लाडुंदा),ब्लॉक उपाध्यक्ष (महिला): दीपिका सैनी (रा.उ.मा.वि., खेडला),ब्लॉक कोषाध्यक्ष: सुरेंद्र कुमार (रा.उ.मा.वि., बदनगढ़),ब्लॉक मीडिया प्रभारी: रौनक शर्मा (रा.उ.मा.वि., तिगियास)
संगठन की एकता और विस्तार पर जोर
बैठक के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सिंह शेखावत ने संगठन की आवश्यकता एवं एकजुटता से मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डालते हुए सभी अनुदेशकों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
वहीं उपाध्यक्ष सुकेन्द्र ने संगठन के विस्तार को गति देने और अनुदेशकों की समस्याओं को व्यापक स्तर पर उठाने के लिए आगामी दिनों में सूरजगढ़ एवं चिड़ावा ब्लॉक में आयोजित बैठकों में सहभागिता कर सहयोग देने का प्रस्ताव रखा।
भविष्य की रणनीति पर बनी सहमति
बैठक में यह भी तय किया गया कि संगठन को मजबूत करने के लिए नियमित बैठकों का आयोजन किया जाएगा तथा अनुदेशकों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।