शेखावाटी में पहली बार एआई अत्याधुनिक सीटी स्कैनर मशीन से होगी गंभीर बीमारियों की जांच

विजेन्द्र सिंह लामोरिया

झुंझुनूं (नवयत्न) । शेखावाटी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी सुविधा झुंझुनूं जिले में प्रारंभ हो रही है। झुंझुनूं शहर के अनुश्री डायग्नोस्टिक सेंटर में बुधवार को सुबह 8 बजे शेखावाटी की पहली अत्याधुनिक 384-स्लाइस सीटी स्कैनर मशीन का शुभारंभ होगा। इस अत्याुधनिक एआई तकनीक आधारित मशीन से हार्ट समेत विभिन्न जटिल बीमारियों की जांच पहले से ज्यादा तेज और सटीक हो सकेगी। डॉ. अनुश्री ने बताया कि यह हाई-एंड मशीन सोमटम गो टॉप प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसे जर्मनी की एक प्रमुख बहुराष्ट्रीय चिकित्सा प्रौद्योगिकी कंपनी सीमेंस हेल्थिनियर्स (Siemens Healthineers) ने विकसित किया है। यह सीटी स्कैनर पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से लैस है और 128 (384 स्लाइस) क्षमता के साथ आता है। डॉ. अनुश्री ने बताया कि इसकी सबसे बड़ी खासियत अल्ट्रा-फास्ट कार्डियक स्कैन है। जिससे हार्ट के मरीजों की जांच कुछ ही सैकंड में संभव हो जाती है। इस तकनीक से कोरोनरी एंजियोग्राफी, कैल्शियम स्कोरिंग और कार्डियक CT जैसी जांचें अधिक सटीकता के साथ की जा सकेंगी। अब तक इन जांचों के लिए मरीजों को जयपुर या बड़े शहरों में जाना पड़ता था व पूरे दिन का इंतजार करने के बाद रिपोर्ट मिलती थी। लेकिन झुंझुनूं शहर में नई सुविधा के शुरू होने से स्थानीय मरीजों को राहत मिलेगी। डॉ. अनुश्री ने बताया कि एआई सिस्टम से लैस यह मशीन हार्ट डिजीज की शुरुआती पहचान और रिस्क इवैल्यूएशन में अहम भूमिका निभाएगी। साथ ही बिना ज्यादा इनवेसिव प्रक्रिया के स्क्रीनिंग संभव होने से मरीजों का अनुभव भी बेहतर होगा।

You might also like