कृषि विज्ञान केंद्र अरनिया में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। कृषि विज्ञान केंद्र अरनिया में कृषि विभाग श्रीमाधोपुर के तत्वावधान में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री प्रेम सिंह बाजोर, भाजपा जिला मंत्री अजय सिंह खर्रा, युवा भाजपा नेता महेंद्र यादव, सहायक निदेशक कृषि रामचंद्र बाजिया तथा कृषि विज्ञान केंद्र अरनिया के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. शंकरलाल कस्वा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसानों ने भाग लिया।

अजय सिंह खर्रा ने राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जल संरक्षण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। सहायक निदेशक कृषि रामचंद्र बाजिया ने किसानों को वर्षा जल संरक्षण एवं जल के विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में जागरूक किया। साथ ही कृषकों को फार्म पॉन्ड एवं पाइपलाइन योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृतियां भी वितरित की गईं।

अरनिया ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सीताराम ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान, पीपल पूजन एवं कलश यात्रा का आयोजन भी किया गया।
उपखंड अधिकारी अनिल कुमार ने उपस्थित लोगों को वर्षा जल संरक्षण की शपथ दिलाई। सैनिक कल्याण मंत्री प्रेम सिंह बाजोर ने वर्षा जल के संरक्षण, उसके विवेकपूर्ण उपयोग तथा परंपरागत जल स्रोतों की साफ-सफाई बनाए रखने का आह्वान करते हुए सभी को संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम का संचालन राम अवतार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सुनील कुमार ढाका, संपत सैनी, मांगीलाल कुमावत, मोहनलाल वर्मा, पूर्णप्रकाश यादव, ओमप्रकाश यादव, गुड़िया कुमावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं किसान उपस्थित रहे।