सुनसान जगह कार में बैठकर चेन्नई-दिल्ली मैच पर करवा रहा था सट्टा, पुलिस ने दबिश देकर बुकी को किया गिरफ्तार

सुभाष वर्मा

तारानगर (नवयत्न ) । तारानगर पुलिस ने शनिवार रात्रि को आईपीएल में चेन्नई-दिल्ली क्रिकेट मैच में सट्टे की खाईवाली करवाते एक बुकी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ रिछपाल सिंह चारण ने बताया कि तारानगर थाना प्रभारी आरपीएस स्वाति बूरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार रात्रि को गश्त के दौरान करणपुरा से सातमील सड़क आम पर एक स्विफ्ट डिजायर कार में सुनसान जगह पर खड़े होकर आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टे की खाईवाली करते हुए सूर्य प्रकाश पुत्र मनीराम निवासी करणपुरा को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

पुलिस ने कार को जब्त कर क्रिकेट मैच सट्टे में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन व व्हाट्सएप की चेटिंग में लिखा करीब एक करोड़ से ज्यादा का हिसाब-किताब भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपित सूर्यप्रकाश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच तारानगर थाने के उप निरीक्षक सत्यप्रकाश कर रहे हैं।

You might also like